सेक्टर-20 अनाज मंडी में वारदात, पाउच में दो मोबाइल
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित अनाज मंडी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक युवती से हैंडबैग छीना गया। युवती की शिकायत पर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जालंधर (पंजाब) निवासी प्रेरणा ने बताया कि वह 22 जनवरी को कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। रात करीब 9:40 बजे, जब वह लंगर हाल की ओर जा रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका हैंडबैग से पाउच छीन लिया और फरार हो गया। पाउच में दो एप्पल मोबाइल फोन, दो सोने की चेन, एक अंगूठी और नकदी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।