पंचकूला। दूसरी हरियाणा ओपेन स्टेट किड्स, सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर एंड पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन सेक्टर -3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुरू किया गया है। इसका आयोजन हरियाणा ताइक्वांडो स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा ताइक्वांडो स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट तरुण भंडारी और महासचिव विनोद सैनी ने कार्यक्रम मेंं शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए अच्छा खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। किड्स (7-8) वर्ष ब्वाॅयज अंडर -24 किलो में पहला स्थान रेवाड़ी के हर्ष ने प्राप्त किया। वहीं दूसरा स्थान पारस ठाकुर ने प्राप्त किया। वहीं किड्स (7-8 वर्ष) गर्ल्स अंडर-20 किलो में प्रथम स्थान पंचकूला की हरित्वी शर्मा और दूसरा स्थान करनाल की इशिता ने प्राप्त किया। किड्स (7-8 वर्ष) गर्ल्स अंडर-22 किलो में पहला स्थान रेवाड़ी की शान विकांते और दूसरा स्थान फतेहबाद की माही धालीवाल ने प्राप्त किया। किड्स (7-8 वर्ष) गर्ल्स अंडर-24 किलो में प्रथम स्थान पंचकूला की अद्विका, दूसरा स्थान याशवी नाहल ने प्राप्त किया। किड्स (7-8 वर्ष) गर्ल्स अंडर-27 किलो में प्रथम स्थान पंचकूला की वर्तिका ने प्राप्त किया। किड्स (7-8 वर्ष)गर्ल्स अंडर-30 किलो मेंं प्रथम स्थान अनुष्का ने प्राप्त किया