फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर के बाहर से स्विफ्ट डिजायर कार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-21 स्थित घर के बाहर से स्विफ्ट डिजायर कार चोरी होने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-21 निवासी हेमराज ने दी शिकायत में बताया कि उनके पास सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार है। रविवार को वे घर के बाहर कार को खड़ी कर अपनी बहन के घर राजपुरा चले गए थे। अगले दिन सुबह वे करीब 6:30 बजे वापस पहुंचे तो कार वहां पर नहीं थी। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उन्हे कार नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें