फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्वदेशी संकल्प यात्रा का कृष्णा एवेन्यू कॉलोनी में स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। स्वदेशी संकल्प यात्रा का कृष्णा एवेन्यू कॉलोनी में स्वागत किया गया। यात्रा रथ के पहुंचने पर महिला पतंजलि जिला की सह संयोजक एवं जय हिंद मंच ट्राइसिटी प्रेसिडेंट चंचल सभरवाल द्वारा पुष्पवर्षा की गई। इस अवसर पर स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया गया। कृष्णा एवेन्यू कॉलोनी एसोसिएशन के प्रधान रोहताश शर्मा ने दीपावली पर केवल स्वदेशी वस्तुएं खरीदने तथा विदेशी सामान के बहिष्कार की अपील की। स्वदेशी संकल्प यात्रा का रथ नरेंद्र डाबला व सत्यदेव लेकर पहुंचे। स्वागत कार्यक्रम में सुलोचना शर्मा, अनीशा शर्मा, सुदेश, राज, गीतिका, नेहा आहूजा, ममता, निधि, सुमन शर्मा, गुंजन तिवारी, शीतल बंसल, वंदना राव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें