फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: निलंबित न्यायाधीश सुधीर परमार छह दिन के रिमांड पर, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED करेगी पूछताछ

Sat, 12 Aug 2023 01:54 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

एसीबी की एफआईआर के अनुसार, सुधीर परमार ईडी के आपराधिक और अन्य मामलों में आरोपियों रूप कुमार बंसल, उनके भाई बसंत बंसल और आईआरईओ के ललित गोयल के प्रति पक्षपात दिखा रहे थे। उनके खिलाफ सीबीआई का मामला उनकी अदालत में लंबित है।
विज्ञापन
सुधीर परमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्वतखोरी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पंचकूला विशेष अदालत के निलंबित न्यायाधीश सुधीर परमार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया। ईडी ने इस मामले में सुधीर परमार से पूछताछ करने के लिए अदालत से 14 दिन के रिमांड की मांग की। अदालत ने आरोपी निलंबित न्यायाधीश सुधीर परमार को छह दिन के रिमांड पर भेज दिया। ईडी ने सुधीर परमार को वीरवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग का मामला अप्रैल में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर से जुड़ा है। जांच एजेंसी ने पहले इस मामले में सुधीर परमार के भतीजे अजय परमार, रियल एस्टेट कंपनी एम3एम के दो प्रमोटरों बसंत बंसल और पंकज बंसल और एक अन्य रियल्टी समूह आईआरईओ के मालिक और एमडी ललित गोयल को गिरफ्तार किया था। ईडी इन सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: Haryana: हरियाणा में तीन लाख तक की आय वाले भी आयुष्मान योजना के दायरे में, सीएम मनोहर लाल ने किया एलान
विज्ञापन


एसीबी की एफआईआर के अनुसार, सुधीर परमार ईडी के आपराधिक और अन्य मामलों में आरोपियों रूप कुमार बंसल, उनके भाई बसंत बंसल और आईआरईओ के ललित गोयल के प्रति पक्षपात दिखा रहे थे। उनके खिलाफ सीबीआई का मामला उनकी अदालत में लंबित है। ईडी की शिकायत के अनुसार सुधीर परमार पर गंभीर कदाचार, पद का दुरुपयोग और उनकी अदालत में लंबित मामलों में आरोपी व्यक्तियों से अनुचित लाभ की मांग की गई है।

निलंबित कर चुकी है हाईकोर्ट
एसीबी की एफआईआर में कहा गया है कि सुधीर परमार पर गंभीर कदाचार, आधिकारिक पद का दुरुपयोग और उनकी अदालत में लंबित मामलों में आरोपी व्यक्तियों से रिश्वत की मांग और स्वीकृति के मामले मिले हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो में केस दर्ज होने के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने परमार को निलंबित कर दिया है।

पहले भी एसीबी की एफआईआर में हुए थे कई खुलासे
हरियाणा में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के जज सुधीर परमार के भ्रष्टाचार के बारे में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की एफआईआर में कई और खुलासे भी किए गए हैं। केस में सुधीर परमार और एम3एम व आईआरईओ जैसी नामी बिल्डरों की कथित साठगांठ का सिलसिलेवार ढंग से ब्योरा दिया गया है। एफआईआर में सुधीर परमार की अलग-अलग लोगों के साथ हुई बातचीत से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग और वाट्सएप चैट का जिक्र है।
विज्ञापन


7 करोड़ की मांगी थी रिश्वत
एसीबी ने जिस ऑडियो रिकार्डिग का जिक्र किया है उसमें पूर्व जज सुधीर परमार एक केस में आरोपियों की मदद के बदले में 5 से 7 करोड़ रुपए मांग रहे हैं तो वॉट्सऐप चैट में उन्हें आईआरईओ केस के आरोपियों द्वारा 5 करोड़ रुपए दिए जाने का भी जिक्र है। सुधीर परमार का भतीजा अजय परमार रियल एस्टेट कंपनी एम3 एम में बतौर कानूनी सलाहकार नियुक्त है और सुधीर परमार डीलिंग के लिए उसी के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते थे। एम3 एम के डायरेक्टर रूप कुमार बंसल और सुधीर परमार की बातचीत का जिक्र भी एफआर में सामने आया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें