फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जींद के सन्नी नरवाल ने अंबाला के सौरव सोलंकी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योनेक्स-सनराइज 57वीं हरियाणा राज्य सीनियर और जूनियर अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप में हरियाणा के 21 जिलों से 299 पुरुष और 105 महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बुधवार को मेंस सिंगल्स और डबल्स, महिला सिंगल्स और डबल्स के मुकाबले खेले गए। मेंस सिंगल्स में जींद के सन्नी नरवाल ने अंबाला के सौरव सोलंकी को हराया। भिवानी के हर्ष अरोड़ा ने रोहतक के अंकित मलिक को हराया। अंबाला के कृष्णा गुप्ता ने यमुनानगर के राम को हराया। रोहतक के गौतम वालिया ने गुरुग्राम के रवि को हराया। महिला सिंगल्स के मुकाबलों में रोहतक की उन्नती हुड्डा ने फरीदाबाद की भरुनी पर्षवाल को हराया। गुरुग्राम की सानवी तनेजा ने यमुनानगर की आशना को हराया। गुरुग्राम की तनिशा खुराना ने करनाल की परनीत को हराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें