पंचकूला। सनसिटी में हाल ही में संपन्न हुए चुनाव के उपरांत निर्वाचित प्रधान अतुल गर्ग सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारी ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात की। गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवनियुक्त टीम को संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता, निष्ठा और जनसेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। गुप्ता ने कहा कि स्थानीय स्तर पर मजबूत नेतृत्व और सक्रिय सहभागिता से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित होता है।