फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सुखबीर की तबीयत बिगड़ी, अब मजीठिया संभालेंगे पंजाब बचाओ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। पार्टी के प्रवक्ता ने बताया उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच सुखबीर बादल पंजाब बचाओ यात्रा में डटे हुए थे और लोगों से मिल रहे थे। इसके बाद उनकी सेहत में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में अब पार्टी के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पंजाब बचाओ यात्रा की कमान संभालेंगे। प्रदेश में पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान मजीठिया लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं और अपने मुद्दों को जनता के बीच रखेंगे। पंजाब बचाओ यात्रा मंगलवार को लुधियाना के पायल से रवाना होनी थी लेकिन इसे पार्टी के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया ने इस यात्रा को यहां से संभाला। बताया जा रहा है कि सुखबीर बादल को डायरिया हो गया है, जिसके बाद उनका यात्रा में शामिल होना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें