फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव विवाहिता ने आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बतौड़ में एक नवविवाहिता ने आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस चौंकी इंचार्ज ऋषि पाल ने बताया कि कोमल पुत्री सुखबीर वासी गांव ओंगध जिला करनाल की शादी 04 जून, 2019 को रविन्द्र उर्फ मंगू पुत्र रामनाथ वासी बतौड़ जिला पंचकूला के साथ हुई थी। आपसी कहासुनी को लेकर कोमल ने अपने ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर रविवार को आग लगा ली। जिससे वह करीब 80 प्रतिशत जल गई थी। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक हॉस्पीटल सेक्टर-6, पंचकूला ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान कोमल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने लड़की के पिता सुखबीर की शिकायत पर कोमल के पति रविद्र उर्फ मंगू, सुसर रामनाथ, सास व देवर के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि कोमल का पोस्टमार्टम कल मंगलवार को करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें