संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल ने कालका परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर आयोजित उपमंडलस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। इस मौके पर परेड कमांडर पीएसआई संजीव कुमार, जिला पुलिस, जिला महिला पुलिस, हरियाणा गृह रक्षी, राजकीय काॅलेज एनसीसी ब्वॉयज, राजकीय काॅलेज एनसीसी गर्ल्स, एनसीसी जीएमएस ने मार्च पास्ट किया।
आर्य गर्ल्स स्कूल कालका, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिंजौर, सिख गर्ल्स हाई स्कूल, संत विवेकानंद एचएमटी पिंजौर, यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल, सोफिया कान्वेंट स्कूल कालका, आईशर स्कूल, नोबल स्कूल पिंजौर, एलपाईन स्कूल कालका, एसएसडी स्मार्ट स्कूल और डीएवी सूरजपुर की छात्राओं ने देशभक्ति से संबंधित हरियाणवी डांस, ग्रुप सांग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर दर्शन अकादमी ने टिपरी डंबल, अकाल जोत स्कूल ने गतका की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलभूषण गोयल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों, परेड व अन्य कार्यक्रमों में सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम निशा, एसीपी जोगिंद शर्मा, कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा, नगर परिषद के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा, जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान करण सिंह, वाइस चेयरमैन पंचायत समिति रामकिशन वर्मा, नराता राम, कालका माता मंदिर कालका के सचिव पृथ्वीराज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।