फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों की लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंधित राजकीय आदर्श संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम बनाया है। इसमें विद्यार्थियों को गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान सहित अन्य प्रश्नों को ठीक तरीके से दोहराएंगे। इसके लिए स्कूल में सीबीएसई की ओर से मॉडल पेपर हल कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के स्कूलों में विषय विशेषज्ञ की ओर से अधिक नंबर लाने वाले चैप्टर पर फोकस अधिक रहेगा। इसके लिए बच्चों को सरल भाषा में पढ़ाने का प्रयास शिक्षकों की ओर से किया जाएगा। इसके लिए छुट्टी के दौरान भी अतिरिक्त क्लास शिक्षकों की ओर से चलाई जाएगी। रिजल्ट को बेहतरीन करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इसमें शहर के गवर्नमेंट संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल-20, सार्थक सीनियर सेकेंडरी स्कूल-12ए, गवर्नमेंट संस्कृति सीनियर सेकेंडरी-26, बतौड़ आदि में प्लान बनाया है।
पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि पिछले साल से संस्कृति स्कूल सीबीएसई के अंतर्गत आने लगे हैं। विद्यार्थियों को अच्छा पढ़ाकर रिजल्ट को बेहतर करने के लिए शिक्षकों को अधिक नंबर वाले चैप्टर पर फोकस करने का कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें