बरवाला। राजकीय महाविद्यालय बरवाला में मतदाता जागरूकता मंच एवं चुनावी साक्षरता क्लब द्वारा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र शिवाच के मार्गदर्शन में आयोजित ऑनलाइन व्याख्यान में विद्यार्थियों को वोटर सूची में त्रुटियों के सुधार और विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। क्लब प्रभारी डॉ. वंदना ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना और योग्य नागरिकों को मतदान अधिकार के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में डॉ. कविता बल्हारा, डॉ. अरमान और प्रवीण कुमार ने भी सहयोग दिया।