फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विद्यार्थियों ने रैली निकाल एचआईवी के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ सिविल अस्पताल पंचकूला की टीम के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप छाबड़ा, नीलम, मीनाक्षी, बंधना, राजबीर, राजेन्द्र और करम सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली आईटीआई परिसर से शुरू होकर बस स्टैंड, थाना परिसर और मुख्य बाजार से होते हुए संस्थान परिसर में संपन्न हुई। रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने वाले नारे लगाए। उन्होंने आमजन को सही जानकारी रखने और बचाव के उपाय अपनाने का संदेश दिया। रैली का संचालन प्रवीण कुमारी ने किया। इस मौके पर प्रोमिला शर्मा, सीमा शर्मा, परवीन कुमारी, सीमा सैनी, महेन्द्र सिंह, गौरव कुमार, बृजपाल, सुरेश और मनिंदर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें