फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। राजकीय महाविद्यालय कालका में विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता को मंच देने के लिए दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. सीमा सिंह के नेतृत्व में हुआ। विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, कविता, भाषण, अभिनय, मिमिक्री, वाद्य वादन और प्रश्नोत्तरी में प्रतिभा दिखाई। भाषण में इतिका प्रथम, गुंजन द्वितीय और अंशिका ठाकुर तृतीय रहीं। कविता में इतिका, अंशिका और अविनाश ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। मोनो एक्टिंग में भूमिका, खुशबू और नंदिनी तथा मिमिक्री में प्रिया, कमल और नंदिनी विजेता रहीं। प्रश्नोत्तरी में इतिका, अंशिका और आशीष की टीम प्रथम रही। वाद्य यंत्र में विमल प्रथम, भूमित द्वितीय और शिवम चौहान व कामिनी तृतीय रहे। गायन में सुहावनी, रवि और तन्वी तथा नृत्य में वैष्णवी, अंशिका-तमन्ना और समृद्धि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें