फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महाविद्यालय में ताना-बाना दीपावली उत्सव में छात्राओं ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने 37 दुकानों में कला और शिल्प, दीया और बाती, घर की सजावट, खेल और मनोरंजन के उत्पाद प्रदर्शित किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में ‘ताना-बाना दीपावली उत्सव-हुनर-ए-परिसर 2026’ के तहत प्रदर्शनी सह मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने 37 दुकानें लगाकर अपनी रचनात्मकता और हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य अतुल खूल्लर के मार्गदर्शन में महिला प्रकोष्ठ, गृह विज्ञान विभाग और उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ की ओर से किया गया। राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 की प्राचार्य डॉ. शैलजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने हुनर को रोजगार में बदलने के लिए प्रेरित करते हैं। मेले में कला-शिल्प, हस्तनिर्मित दीये, बातियां, घर की सजावट, खेल और खानपान से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए गए। छात्राओं के बनाए सजावटी सामान और व्यंजनों को लोगों ने पसंद किया। प्राचार्य अतुल खूल्लर ने बताया कि मेले का उद्देश्य छात्राओं में स्वरोजगार, रचनात्मकता और कौशल विकास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. शिवानी कौशिक, डॉ. सुमन और हनी गर्ग ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें