पंचकूला। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 पंचकूला में टाबर उत्सव चल रहा है। सोमवार को 9वीं से 12वीं तक के 40 विद्यार्थियोंं ने मूर्ति बनाने का काम शुरू किया। उन्हें मिट्टी से मूर्तियां तैयार करने का गुर विशेषज्ञ कलाकारों ने सिखाया। जिला संस्कृति समन्वयक दीपा रानी ने बताया कि इसमें मूर्तिकला के लिए उपयुक्त मिट्टी को तैयार करने का गुर सिखाया गया। विद्यार्थी अुनज, सुनीता, अमिता ने बताया कि मूर्तिकला के गुर सीखने के बाद बड़ा अच्छा लगा। अब हम खुद मूर्तियों के लिए मिट्टी तैयार कर ले रहे हैं।