फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 11वीं में प्रवेश की मांग को लेकर छात्रों ने लगाई हाईकोर्ट से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 10 वीं कक्षा में कंपार्टमेंट का परिणाम देरी से आने के चलते अगस्त में 11वीं में प्रवेश के लिए पंजीकरण न करवा पाने वाले छात्रों ने अब राहत के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। याचिका में केंद्र सरकार, यूटी प्रशासन व सीबीएसई को प्रतिवादी बनाया गया है। याचिका दाखिल करते हुए कृतिका भट्ट सहित 29 विद्यार्थियों ने एडवोकेट राज किशोर के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि सीबीएसई ने 10 वीं की परीक्षा का परिणाम 22 जुलाई को जारी किया था।
विज्ञापन

इसके बाद चंडीगढ़ के स्कूलों में 11 वीं में प्रवेश के लिए अगस्त में पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ की गई। जिन छात्रों की 10वीं में कंपार्टमेंट थी और उन्होंने परीक्षा दी थी उनका परिणाम 9 सितंबर को जारी किया गया। तब तक पंजीकरण की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी थी। याचिकाकर्ताओं ने शिक्षा विभाग को मांगपत्र सौंप 11वीं में प्रवेश की अनुमति मांगी, लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी गई। याची ने कहा कि परीक्षा परिणाम देरी से आने में उनकी गलती नहीं है, ऐसे में उन्हें 11वीं में प्रवेश की अनुमति दी जाए। 11वीं में प्रवेश के लिए तीसरी व अंतिम काउंसिल 22 नवंबर को थी। याचिका 18 नवंबर को दाखिल की गई, लेकिन किन्हीं कारणों से इस पर सुनवाई नहीं हो सकी। हाईकोर्ट ने इस याचिका पर अब 29 नवंबर को सुनवाई तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें