फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों की कमी से विद्यार्थी और व्यापारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। कालका विस के स्थानीय विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि कालका क्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की बसों की कमी के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रायपुररानी से अंबाला के लिए पहले 4-5 बसें चलती थीं। अब एक-दो बस ही अंबाला शहर और कैंट के लिए चल रही हैं। ऐसे में लोगों का अंबाला में व्यापारिक काम और शिक्षा ग्रहण करने के लिए विद्यार्थियों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन बसों की इतनी ज्यादा किल्लत है कि लोग घंटों बस स्टॉप पर ही इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में मात्र दो बसों तक ही लोगों का सफर सीमित है। इस वजह से समय की भी बर्बादी हो रही है। विधायक प्रदीप चौधरी ने यह भी कहा कि लॉकडाउन के बाद रोडवेज ने बस सेवा में भारी कटौती कर दी है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी रोडवेज बस सर्विस नहीं होने की वजह से लोगों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेकर आना-जाना पड़ रहा है। चौधरी ने कहा कि पंचकूला-चंडीगढ़ के लिए भी बस सर्विस कम है। ऐसे में यहां भी बसों की सर्विस बढ़ाई जाए और लेट नाइट भी रायपुररानी के लिए बस सर्विस चलाई जाए, क्योंकि काफी लोग लेट होने पर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें