फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्रोफेसर की शिकायत पर छात्र गिरफ्तार महाविद्यालय में छात्र ने धक्कामुक्की कर मारने के लिए उठाया हाथ

Tue, 02 Apr 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-1 स्थित राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रोफेसर के साथ छात्र की ओर से दुर्व्यवहार, बदतमीजी और मारने के लिए हाथ उठाने का मामला सामने आया है। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने महिला प्रोफेसर की शिकायत पर केस दर्ज कर छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार एक महिला एसोसिएट प्रोफेसर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 फरवरी को करीब सुबह 11:30 बजे कॉलेज के आईटी ब्लाक के तीसरे फ्लोर पर जॉब फेयर चल रहा था। उनकी ड्यूटी वहीं पर थी। इसी दौरान एक छात्र हुल्लड़बाजी करता हुआ घूम रहा था। प्रोफेसर ने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह दुर्व्यवहार और बदतमीजी से बात करने लगा। प्रोफेसर ने उसे वहां से जाने के लिए कहा तो उसने उनके साथ धक्कामुक्की की और मारने के लिए हाथ उठा दिया। शिकायतकर्ता के द्वारा बुलाने पर वहां अन्य प्रोफेसर पहुंचे तो आरोपी छात्र ने उनके साथ भी गाली-गलौच की। इसके बाद छात्र के खिलाफ सेक्टर-7 थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें