फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल जारी : जल्द एलटीसी दिलाने के लिए चेयरमैन ने आयुक्त को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी





कालका।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन में प्रवेश कर गई है। महासचिव नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा मांगेराम टिंगरा कालका में सफाई कर्मचारियों की हौसला बढ़ाने पहुंचे और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। कालका के प्रधान लाखन ने बताया कि कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, समान काम समान वेतन एरियर सहित दिया जाए। कर्मचारियों का जूता, साबुन और वर्दी जो रुकी हुई है उसे दिया जाए। इसके अलावा एलटीसी, ईपीएफ अकाउंट की केवाईसी, ईएसआई कार्ड बनाकर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

चेयरमैन ने आयुक्त को लिखा पत्र

नगर परिषद कालका के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा ने जिला नगर आयुक्त को पत्र लिखकर पालिका रोल के सफाई कर्मचारियों को एलटीसी लाभ दिए जाने की मांग की है। पत्र के माध्यम से लांबा ने बताया कि नगर परिषद कालका में कार्यरत सफाई कर्मचारी आए दिन हड़ताल पर बैठ जाते हैं, इस कारण सफाई व्यवस्था का कार्य करवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात का मौसम होने की वजह से शहर के मुख्य नाले रुक जाते हैं, जिससे बाजार में पानी भर जाता है, जिसके चलते दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से सफाई नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि जिला रोहतक में 21 मार्च 2023 और नगर परिषद अंबाला सदर में 25 मई को सभी सफाई कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ दिया जा चुका है। लांबा ने कहा कि कालका में कार्यरत पालिका रोल के सफाई कर्मचारियों को भी एलटीसी दिया जाए ताकि शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें