फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एनएचएम कर्मचारियों की ओर से हड़ताल 15वें दिन भी रही जारी, क्रमिक अनशन कर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
-यहां तक कि वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग भी नहीं मानी गई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर पंचकूला जिले में तैनात एनएचएम के तीन सौ कर्मचारियों ने शुक्रवार को 15वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। इस दौरान कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल की।
पंचकूला एनएचएम के अध्यक्ष अरविंद यादव, एनएचएम की नर्सिंग ऑफिसर संध्या, अश्विनी अैर भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार कटारिया ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों की मांगें अभी तक नहीं मानी गई हैं। यहां तक कि वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग भी नहीं मानी गई है।
विज्ञापन

क्रमिक भूख हड़ताल में शामिल प्रदेश मीडिया प्रभारी गौरव सहगल व डॉ. अभिषेक ने कहा कि एनएचएम सर्विस बाइलॉज के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ न की जाए। सरकार हमारी मांगें जल्द नहीं मानती है तो एनएचएम कर्मचारियों का आंदोलन बहुत बड़ा रूप लेगा। इसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।
विज्ञापन

एएनएम की महिलाओं ने भी दिनभर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सभी एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किया जाए। नियमित किए जाने तक एलटीसी, ग्रेज्युटी, अर्जित अवकाश, शिशु देखभाल अवकाश, अनुकंपा सहायता और हरियाणा सिविल सर्विस रूल्स 2016 लागू करते हुए सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें