फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर दिया धरना

विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रधान। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पिंजौर। चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) धरना लगातार जारी है। बुधवार को भी चंडीमंदिर टोल प्लाजा वाहनों की आवाजाही के लिए फ्री रहा। भाकियू ब्लॉक प्रधान कर्म सिंह ने बताया कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानून वापिस नहीं लेती है तब तक धरना जारी रहेगा। इसके अलावा किसान यूनियन के नेताओं के आह्वान पर छह फरवरी को पूरे देश में चक्का जाम किया जाएगा। इस संबंधी ब्लॉक पिंजौर में किसानों के साथ बैठकें चल रही हैं। छह फरवरी को दोपहर 12 से शाम तीन बजे तक कृषि कानूनों के विरोध में पिंजौर में पूरी तरह से चक्का जाम रखा जाएगा। इस मौके पर बलजीत सिंह बल्ली, कुंता देवी, अंजू दहिया, नंदिनी, दीला राम खेड़ा, बलजीत सिंह बल्ली, जग्गा सिंह पूर्व सरपंच बसौला और जरनैल सिंह जैली सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें