फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: क्लब संचालकों को समय सीमा, साउंड लिमिट और हुक्का सेवन पर सख्त निर्देश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डीसीपी ऑफिस सेक्टर-1 में क्लब संचालकों के साथ डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बैठक की। इसमें क्लबों की गतिविधियों, समय सीमा, ध्वनि प्रदूषण और प्रतिबंधित वस्तुओं के सेवन को लेकर चर्चा की। डीसीपी ने रात तीन बजे के बाद संचालित होने वाले क्लबों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकतर क्लब रिहायशी इलाकों के पास हैं, जिससे देर रात तक चलने वाले तेज म्यूजिक से स्थानीय लोगों को असुविधा होती है। इसलिए क्लबों को साउंड लिमिट का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने क्लबों में हुक्का परोसने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही। डीसीपी ने यह भी कहा कि क्लब क्षेत्रों की सुरक्षा में निगरानी के लिए कुल 19 ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल), 29 राइडर मोटरसाइकिल टीमें, 12 पीसीआर और 25 क्विक रिस्पॉन्स टीमें (क्यूआरटी) तैनात हैं, जो लगातार गश्त कर रही हैं ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक या अव्यवस्थित स्थिति पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें