रायपुररानी। जिला परिषद वार्ड 8 के तीन गांवों की फिरनी पर चारों ओर स्ट्रीट लाइट लगने का कार्य शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार की ओर से हर ब्लॉक में ज्यादा आबादी वाले पांच गांवों में ये लाइट लगाने का प्रस्ताव पास हुआ था। पंचकूला के जिला परिषद वार्ड न 8 के गांव मौली, टोडा और हंगोली इस दायरे में आए थे। जिला परिषद सदस्य बहादुर राणा ककराली ने बताया कि गांव मौली में 56, टोडा में 48, और हंगोली में 46 लाइटें लगाने का टेंडर जारी किया गया था जो कि एसआर कंपनी को मिला है। फिलहाल मौली और टोडा में लाइटें लगाने का काम चल रहा है। गांव हंगोली में भी जल्द लाइटें लगाने का कार्य शुरू होगा।