फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-20 सोसाइटी में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बदहाल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 की सोसाइटी नंबर एक से सात तक के खंभों की स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण अंधेरा छाया रहता है। इसे लेकर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-20 के प्रधान केके जिंदल ने पंचकूला नगर निगम आयुक्त, जिला उपायुक्त और नगर निगम के महापौर को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि 20 दिन से स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। इस तरह के हालात में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसे ठीक कराया जाए। उन्होंने बताया कि इसके पहले अंधेरा होने के कारण चोरी भी हो चुकी है। मांग है कि इस तरह की घटना दोबारा न हो। इसे जल्द ठीक कराया जाए। इसके ठीक नहीं होने के कारण सेक्टर में डर का माहौल बना हुआ है। आरडब्ल्यूए सेक्टर-20 के महासचिव अविनाश मलिक ने बताया कि इसके लिए नगर निगम को कई बार लेटर लिखा जा चुका है। इसके बाद इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है। हमारी मांग है कि सेक्टर की सोसाइटियों के बाहर की स्ट्रीट लाइट ठीक कराई जाए। नगर निगम की तरफ से इस ओर कोई काम नहीं किया गया है। इस कारण सेक्टर के लोग रात में घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं। स्नैचिंग और चोरी जैसी वारदात होने के डर से लोग डरे हुए हैं। नगर निगम की ओर से टीम भेजकर जल्द ही सेक्टर का सर्वे किया जाएगा। सर्वे के साथ ही स्ट्रीट लाइट जल्द ही नई लगाई जाएगी। - कुलभूषण गोयल, महापौर, पंचकूला नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें