पंचकूला। स्टोर मैनेजर की ओर से स्टोर के लॉकर से 2.16 लाख रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंपनी के अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-9 स्थित कंपनी में पदमजीत स्टोर मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। 21 जुलाई को वह स्टोर पर आया और बिना किसी पूर्व सूचना के कैशियर को छुट्टी दे दी। इसके बाद खुद कैश काउंटर की जिम्मेदारी संभाल ली थी।
24 जुलाई को जब बैंक की कैश कलेक्शन एजेंसी का प्रतिनिधि कैश लेने के लिए स्टोर पर पहुंच तो पता चला कि लॉकर की चाबी पदमजीत के पास है। इसके बाद पदमजीत से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि वह 23 जुलाई की रात को 2.16 लाख रुपये अपने साथ ले गया था। उसने पैसे का इस्तेमाल अपनी निजी जरूरतों के लिए किया है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।