फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़क मंगोली में दो गुटों में पत्थरबाजी, दो गाड़ियों के शीशे टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। खड़क मंगोली में वीरवार रात दो गुटों में लड़ाई हो गई। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी की गई। इस कारण दो गाड़ियों के शीशे टूट गए जबकि कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब 9 बजे खड़क मंगोली में दो गुटों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा पत्थरबाजी में बदल गया। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर पत्थर, शराब की बोतलें फेंकी गई। इससे सड़क पर पार्क की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए।
विज्ञापन

इसके अलावा कई घरों में भी पत्थर गिरने से नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ करने में लगी थी। गौरतलब है कि इससे पहले भी खड़क मंगोली में हुई पत्थरबाजी में गाड़ियों के शीशे टूट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें