फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ा फरमानः नहीं चलेगी जमाखेरी, 500 क्विंटल से ज्यादा प्याज स्टोर नहीं कर सकेंगे होलसेलर

Sat, 05 Oct 2019 02:20 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्याज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फेस्टिवल सीजन में प्याज के बढ़ते दामों की वजह से जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने होलसेलर और रिटेलर के प्याज स्टोर करने की सीमा निर्धारित कर दी है। इसके मुताबिक होलसेलर 500 क्विंटल से ज्यादा प्याज स्टोर कर नहीं कर सकेंगे। वहीं, रिटेलर 100 क्विंटल से ज्यादा प्याज जमा कर नहीं रख सकेंगे। तय सीमा से ज्यादा प्याज अगर किसी होलसेल व रिटेलर के पास पाया जाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने यह सीमा शुक्रवार को निर्धारित की है।
विज्ञापन


प्याज के बढ़े दामों के बाद चंडीगढ़ प्रशासन के पास जमाखोरी की कुछ शिकायतें आई हैं। चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों की मानें तो नवरात्र के बाद प्याज की खपत में अचानक वृद्धि होती है। इस वक्त पूरे देश में प्याज के दाम बढ़े हुए हैं, इसलिए होलसेलर व रिटेलर प्याज की जमाखोरी कर सकते हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से यह फैसला लिया गया है।

उधर, प्याज के दाम अभी भी सामान्य नहीं हुए हैं। प्याज के बढ़े दामों से प्रशासन के अधिकारी भी चिंतित हैं। एडवाइजर मनोज परिदा ने संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं कि जब तक प्याज के दाम सामान्य नहीं हो जाते, तब तक वह मंडियों में जमाखोरी न हो, इसके लिए चेकिंग करें। इसके साथ ही जमाखोरी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाए। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में मंडियों में छापेमारी भी की जाएगी।
विज्ञापन


प्रशासन आधार कार्ड दिखाने पर 32 रुपये किलो बेच रहा प्याज
शहरवासियों को प्याज के बढ़े दामों से निजात दिलाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट की ओर से शहर में पांच जगह काउंटर लगाए गए हैं। मौलीजागरां, धनास, मलोया, रामदरबार और मनीमाजरा कम्युनिटी सेंटर में प्याज के काउंटर लगाए गए हैं। इसके अलावा डिपार्टमेंट की ओर से दो मोबाइल वैन भी चलाई जा रही हैं, जो बुड़ैल और डड्डूमाजरा में जाकर लोगों को सस्ते दाम पर प्याज उपलब्ध कराती हैं। फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट की ओर से हर परिवार को एक हफ्ते के लिए दो किलो प्याज ही दिया जा रहा है। डिपार्टमेंट की ओर से इसका पूरा रिकॉर्ड रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें