फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सरकारी स्कूल में 250 बच्चों को स्टेशनरी वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए परवाज फाउंडेशन ने शुक्रवार को रामगढ़ स्थित गवर्नमेंट स्कूल में करीब 250 आर्थिक रूप से जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन देना और उन्हें आवश्यक संसाधनों से सशक्त बनाना रहा। इस दौरान फाउंडेशन की तरफ से प्रोफेसर डॉ. पवन भारद्वाज, अध्यापिका संतोष भारद्वाज उपस्थित रहे। एनजीओ के फाउंडर डायरेक्टर एडवोकेट विक्रांत एवं फाउंडर प्रेसिडेंट शिप्रा भारद्वाज ने बच्चों को ऑनलाइन प्रोत्साहित किया व नए सेशन शुरूआत की बधाई दी। कार्यक्रम में माननीय प्रिंसिपल इंद्र सिंह रंगा के अलावा शिक्षकगण तथा अभिभावक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें