पंचकूला। हरियाणा राज्य महिला आयोग की ओर से 5 फरवरी को इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में पोश और पॉक्सो अधिनियम को लेकर राज्यस्तरीय कानूनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने बताया कि राज्य स्तरीय कानूनी जागरूकता कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली की अध्यक्ष विजया रहाटकर के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा की मंत्री श्रुति चौधरी भाग लेंगी। कानूनी जागरूकता कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी भी मौजूद रहेंगी।