फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में जुट जाएं: पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी पंजाब के सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक ने रविवार को जालंधर वेस्ट सीट पर पार्टी की जीत के बाद सभी विधायकों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रदेश की कार्यकारिणी की इस बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि अब कार्यकर्ता चार सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि जिस तरह का प्रदर्शन पार्टी ने जालंधर वेस्ट सीट पर किया हुआ है, वैसा ही प्रदर्शन आगे उपचुनाव में भी दोहराना है। बैठक में उपचुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति भी तैयार की गई। जालंधर में हुई बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी हिस्सा लेना था, लेकिन वह नहीं पहुंच पाए। यही कारण है कि डॉ. पाठक ने बैठक की अध्यक्षता की। जालंधर वेस्ट के बाद अब बरनाला, गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल सीट पर उपचुनाव होना है। लोकसभा चुनाव में चार विधायक के जीत दर्ज करने के बाद ही ये सीटें खाली हुई हैं। पाठक ने कार्यकर्ताओं को इससे पहले जालंधर वेस्ट सीट पर जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान के विकास कार्यों व कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत ही पार्टी ने बेहतरीन जीत दर्ज की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वह जमीनी स्तर पर लोगों से मुलाकात करें और पार्टी की नीतियों व पिछले दो साल में आप सरकार की तरफ से करवाए गए कार्यों के बारे में लोगों को अवगत बताएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप सरकार ने जो वादे पूरे किए हैं, उनको प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है। आगे भी पार्टी की तरफ से जो भी वादे किए जाएंगे, उनके पूरा किया जाएगा। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि पार्टी सह प्रभारी की तरफ से सभी को उपचुनाव की जीत पर बधाई दी गई और साथ ही आगे आने वाले उपचुनाव की तैयारियों में भी जुट जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें