फोटो: 325 और 326
बैडमिंटन में हैदराबाद ने चंडीगढ़ को 3-0 से हराया
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ
देशभर से पुरुषों की 39 और महिलाओं की 31 टीम ले रही हैं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट में देशभर की 70 टीमें प्रतिभागिता कर रही हैं। इसमें 39 टीमें पुरुष और 31 टीमें महिलाओं की हैं। चीफ रेफरी गौरव चौहान ने बताया कि शुक्रवार को पुरुषों के टीम इवेंट क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आरएसबी हैदराबाद ने आरएसबी चंडीगढ़ को 3-0 से हराया। आरएसबी बंगलुरु ने आरएसबी मुंबई को 3-2 से हराया। आरएसबी इंदौर ने आरएसबी चेन्नई को 3-1 से हराया। केंद्रीय सचिवालय ने आरएसबी अहमदाबाद को 3-0 से हराया। महिलाओं के टीम इवेंट क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आरएसबी मुंबई ने उत्तराखंड स्टेट को 2-0 से, आरएसबी बंगलुरु ने आरएसबी हैदराबाद को 2-0 से, आरएसबी कोच्ची ने आरएसबी चंडीगढ़ को 2-0 से, आरएसबी कोलकाता ने केंद्रीय सचिवालय को 2-1 से हराया। महिलाओं की टीम इवेंट सेमिफाइनल मुकाबलों में आरएसबी मुंबई ने आरएसबी बंगलुरु को 2-0 से और आरएसबी कोच्ची ने आरएसबी कोलकाता को 2-0 से हराया। पुरुषों के टीम इवेंट सेमीफाइनल मुकाबलों में आरएसबी हैदराबाद ने आरएसबी बंगलुरु को 3-0 से और आरएसबी इंदौर ने केंद्रीय सचिवालय को 3-2 से हराया। प्रतियोगिता के आयोजन चीफ रेफरी गौरव चौहान की निगरानी में हो रहा है। मैच कंट्रोलर अक्षय प्रताप रहे। मोहित दहिया, प्रवीन कुमार और विकास कुमार एंपायर रहे।