फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खेल विभाग हरियाणा ने जमा कराया 2.20 करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। खेल विभाग हरियाणा ने ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम और राजीव गांधी खेल पार्क का 2.20 करोड़ का प्रापर्टी टैक्स शनिवार को नगर निगम पंचकूला के पास जमा करवा दिया है। ब्याज में छूट के चलते कई विभागों द्वारा नगर निगम के पास प्रापर्टी टैक्स जमा करवाया गया है। नौ माह में नगर निगम ने रिकार्ड 17.05 करोड़ रुपये अलग-अलग सरकारी और निजी संस्थानों से प्रापर्टी टैक्स रिकवर कर चुका है। पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि वह लगातार नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं।
विज्ञापन

इसके सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। पिछले वर्षों में यह आंकड़ा 11 करोड़ रुपये से आगे नहीं बढ़ता था। कुलभूषण गोयल ने लोगों से अपील की है कि वह अपना प्रॉपर्टी टैक्स समय पर अदा कर दें, ताकि शहर के विकास के लिए पैसे की कमी ना हो। रविवार 31 दिसंबर को ब्याज में छूट के अंतिम दिन के चलते नगर निगम का टैक्स कलेक्शन ब्रांच खोलने का निर्णय लिया गया है। कर्मचारी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें