खंगेसरा क्रिकेट टूर्नामेंट में भरौली ने जीता खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी-
बरवाला। हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। वह गांव खंगेसरा में खंगेसरा यूथ क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। गांव के नंबरदार गुरविंद्र मावी ने अपने बेटे साहिलप्रीत के जन्मदिन पर टूर्नामेंट करवाया। प्रतियोगिता में भरौली की टीम ने पहला स्थान हासिल कर 21 हजार रुपये का पुरस्कार जीता, जबकि श्यामटू की टीम 11 हजार रुपये के इनाम के साथ दूसरे स्थान पर रही। वार्ड-20 के पार्षद रोहित चौधरी ने भी पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर अवतार बब्बी, मनीष एडवोकेट, जगदीप जांगड़ा बिल्ला, मंदीप सरपंच नयागांव, हैप्पी बाबा बिल्ला और हरमन सैनी अलीपुर मौजूद रहे।