फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो और रेहड़ी को मारी टक्कर, नशे में धुत चालक गांव फिरोजपुर से काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने गांव हरिपुर से रायपुररानी की ओर आते हुए संजू डेयरी के पास एक स्कॉर्पियो कार को पीछे से टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो उस समय इंडिकेटर देकर मुड़ने के लिए साइड में रुकी थी। कार में चालक चरणजीत सिंह समेत चार सवारियां थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। इस हादसे के बाद भी ट्रक की रफ्तार कम नहीं हुई और करीब एक किलोमीटर दूर बस स्टैंड के पास एक फलों की रेहड़ी से जा टकराया। इससे रेहड़ी का पूरा सामान सड़क पर बिखर गया, जबकि चालक बच गया। इसके बाद ट्रक चालक नारायणगढ़ की ओर मोड़ गया और कई मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों से टकराकर दाैड़ता रहा। इससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया। इसकी शिकायत पर रायपुररानी पुलिस ने ट्रक का पीछा करके चालक को गांव फिरोजपुर के पास से काबू कर लिया। इसके बाद उसे रायपुररानी थाने में ले गई। प्राथमिक जांच में पाया गया कि ट्रक चालक नशे में था। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें