फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, यात्री सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। मोरनी-टिक्कर ताल मार्ग पर सोमवार को खरोग गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति सामान्य से अधिक थी और सड़क पर मोड़ होने के कारण चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा, जिसके बाद स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्कॉर्पियो अंबाला कैंट की बताई जा रही है। हादसे में वाहन को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें