चंडीगढ। पंजाब के पशु पालन डेयरी विकास और मछली पालन विभाग के मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने शुक्रवार को विभाग के अधिकारियों को वेटरिनरी अफसरों और इंस्पेक्टरों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। वह पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन विभाग के कामकाज का जायजा लेने के लिए पहली मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे।
प्रमुख सचिव विकास प्रताप ने बताया कि 300 वेटरिनरी अफसरों और 644 इंस्पेक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है और हाल ही में विभाग द्वारा 317 वेटरिनरी अफसर और 148 इंस्पेक्टर भर्ती किए गए हैं। पशुओं में लंपी स्किन की बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए गोट पॉक्स वैक्सीन की 25 लाख खुराकें गोधन को सफलतापूर्वक लगाई हैं। मीटिंग में संयुक्त सचिव राकेश कुमार, डायरेक्टर पशु पालन डॉ. राम पाल मित्तल, डायरेक्टर मछली पालन जसबीर सिंह, डायरेक्टर डेयरी विकास कुलदीप सिंह और विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। ब्यूरो