फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: त्योहारों पर चंडीगढ़ से गोरखपुर और वाराणसी के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। त्योहारों पर वेटिंग के यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे की ओर से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। चंडीगढ़ से गोरखपुर के बीच और चंडीगढ़-वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी। ये ट्रेनें लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बढ़ने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रहीं हैं। इससे उन यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा, जिन्हें सामान्य ट्रेनों में सीट नहीं मिल पाई है। अंबाला मंडल के डीआरएम मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि रेलवे विभाग वर्तमान में उन ट्रेनों का डेटा एकत्रित कर रहा है, जिनमें वेटिंग लिस्ट 200 से अधिक हो गई है। चंडीगढ़ से गोरखपुर के बीच चलने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट 181 तक पहुंच गई है। रेलवे ऐसे यात्रियों को मैसेज के माध्यम से कंफर्म टिकट की जानकारी देगा। साथ ही 24 अक्तूबर से दो विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनकी बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

चंडीगढ़-गोरखपुर का शेड्यूल
चंडीगढ़ से गोरखपुर के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से 24, 31 अक्तूबर और 7, 14 नवंबर को चलेगी, जबकि गोरखपुर से वापसी में 25 अक्तूबर, 1, 8 और 15 नवंबर को आएगी। ट्रेन संख्या 04518 चंडीगढ़ से रात 11:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 6:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन गोरखपुर से रात 11:05 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, लखनऊ, बाराबंकी, बस्ती होते हुए गोरखपुर जाएगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़-वाराणसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
चंडीगढ़ से वाराणसी के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से 26 अक्तूबर, 2, 9 और 16 नवंबर को चलेगी, जबकि वाराणसी से वापसी में हर शनिवार 27 अक्तूबर, 3, 10 और 17 नवंबर को आएगी। ट्रेन संख्या 04212 चंडीगढ़ से सुबह 9:30 बजे चलेगी और अगले दिन रात 1:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04211 वाराणसी से दोपहर 2:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, लखनऊ, रायबरेली और प्रतापगढ़ होते हुए वाराणसी जाएगी।
विज्ञापन

दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन वेटिंग लिस्ट को कम करने लिए किया जा रहा है। इससे लोगों को राहत मिल सकेगी। त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। - मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला मंडल रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें