फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका-शिमला ट्रैक पर चली स्पेशल ट्रेन, सैलानी खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए सैलानी भारी संख्या में शिमला का रुख रहे हैं। सैलानियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने शनिवार को कालका से शिमला के लिए एक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया। उक्त ट्रेन के साथ झरोखा कोच भी लगाया गया था। इसमें सवार होकर डायरेक्टर जनरल (सेफ्टी) रेलवे बोर्ड बृज मोहन अग्रवाल शिमला पहुंचे। स्पेशल ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के चेहरे खिले नजर आए।कालका रेलवे स्टेशन से चलने वाली टाॅय ट्रेन पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है। इसी के चलते कालका से शिमला के लिए चलने वाली सभी टॉय ट्रेनें फुल होकर चल रही हैं।
विज्ञापन




रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 045621 कालका से शनिवार को सुबह 11 बजे रवाना हुई। इसमें साथ झरोखा कोच भी जोड़ा गया था। इसमें रेलवे के उच्चाधिकारी भी मौजूद थे। यह ट्रेन रास्ते में धर्मपुर, बड़ोग, सोलन ओर सलोगरा रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरी। महाराष्ट्र, गुजरात, जयपुर, दिल्ली व पश्चिम बंगाल इत्यादि जगहों से सैलानी लगातार कालका रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इस प्रकार है वेटिंग




शनिवार को कालका से शिमला के लिए चलने वाली सभी टॉय ट्रेनें फुल होकर शिमला पहुंची हैं। रविवार को वेटिंग इस प्रकार है।








1. मेल एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52457- समय सुबह 3:30 बजे


वेटिंग लिस्ट : चेयर कार( 33 ) फर्स्ट क्लास (17 )

2. समर स्पेशल- ट्रेन संख्या 04506- समय सुबह 4:45 बजे


वेटिंग लिस्ट : फर्स्ट क्लास में ( 21) एग्जीक्यूटिव में (27)


3. शिवालिक एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52451- समय सुबह 5:45 बजे



वेटिंग लिस्ट : फर्स्ट क्लास में (38)


4. मेल एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52453- समय सुबह 6:20 बजे



वेटिंग लिस्ट : सेकंड सिटिंग (63), विस्टाडोम कोच (19), फर्स्ट क्लास में (12) है।
5. हिम दर्शन एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52459- समय सुबह 7:00 बजे

वेटिंग लिस्ट : एग्जीक्यूटिव कोच ( 16)


6. हॉलीडे स्पेशल- ट्रेन संख्या 04563- समय सुबह 8:05 बजे


वेटिंग लिस्ट : सेकंड सीटिंग (55) फर्स्ट क्लास (16) एग्जीक्यूटिव (23)


7. हिमालयन क्वीन- ट्रेन संख्या 52455 समय 11:55 बजे

वेटिंग लिस्ट : चेयर कार (58) फर्स्ट क्लास (53)



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें