फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 26 और 27 सितंबर को विशेष कैंप, बीएलओ से कराएं वोट अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के सत्यापन और सुधार (एसआईआर-2) के लिए 26 और 27 सितंबर को विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सतपाल शर्मा ने मतदाताओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 1,03,684 नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से 90,322 दस्तावेज सही पाए जाने पर अपलोड कर दिए गए हैं। शेष मतदाता 30 सितंबर तक अपने बीएलओ को दस्तावेज जमा करवाएं। 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा भी सूची में नाम जुड़वाने के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। दावों का निपटारा 28 अक्तूबर तक होगा और अंतिम सूची का प्रकाशन 6 नवंबर को किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें