पिंजौर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कालका बिटना ने महिला सशक्तिकरण के तहत एक विशेष अभियान शुरू किया गया। इसकी अध्यक्षता वर्ग अनुदेशक सुरेंद्र सिंह ने की। इस अभियान के दौरान संस्थान में चल रहे सभी व्यवसायों में महिलाओं की दाखिला प्रतिशतता बढ़ाने के लिए विशेष बल दिया गया। इस दौरान संस्थान के कर्मचारियों की ओर से निजी और सरकारी स्कूलों में विशेष शिविर लगाए गए। वर्ग अनुदेशक वनिता सिंधू ने स्कूली छात्राओं को बताया कि संस्थान के स्ट्राइव स्कीम के अंतर्गत महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ सरकार द्वारा प्रति माह 500 रुपये की राशि दी जाएगी। इस कोर्स के अंत में 1000 रुपये की टूल किट, 1500 रुपये पासपोर्ट बनवाने के लिए दिए जाएंगे। इसके अलावा कोर्स के साथ ऑन जॉब ट्रेनिंग करते समय 20 रुपये प्रतिदिन मानदेय औद्योगिक इकाइयों में जाने पर दिया जाएगा। लघु अवधि के कोर्स करने पर 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त कोर्स करने के उपरांत एक साल का प्रशिक्षण लेने पर 7700 रुपये प्रतिमाह भी दिया जाता है। कार्यक्रम में सभी स्कूलों के कर्मचारियों के अलावा वर्ग अनुदेशक राधेश्याम, अनुदेशक रोबिन मोर, संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, मधु सूदन, गुरनाम सिंह, अजय कुमार, रमेश कुमार, देविन्दर सिंह और अमन कुमार भी उपस्थित रहे।