माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वीरवार को सेक्टर-27 में संत कबीर सभा द्वारा आयोजित संत कबीर जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर महापौर कुलभूषण गोयल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार व पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी और पूर्व कमिश्नर धर्मवीर सिंह भी उपस्थित रहे। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कबीरा खड़ा बाजार में मांगे सबकी खैर, न काहू से दोस्ती न काहू से बैर...।
संत कबीर दास जी एक बड़े समाज सुधारक थे, जिन्होंने समाज में भाईचारे, एकता व समरसता का संदेश दिया। जाति-पाति पूछे न कोई, हरि का भजे सो हरि का होई। उनके ये दोहे आज भी उतने ही सार्थक हैं जितने कि उस समय में हुआ करते थे। इस अवसर पर संत कबीर सभा पंचकूला के प्रधान मास्टर प्रवीन, जिला विस्तारक नरेंद्र पाल डाबला, वाल्मिकी समाज के प्रधान राजेंद्र लोहट, गुरु रविदास सभा के महासचिव कृष्ण लाल बराड़, धर्मपाल खंगवाल, जगदीश भतौड, हेमराज खटक, रामफल बूमरा, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, बीजेपी युवा मोर्चा महामंत्री अमरेंद्र सिंह, स्थानीय पार्षद नरेंद्र लुबाणा, सोनिया सूद, हरेंद्र मलिक, राजिन्द्र नोनीवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।