घग्गर नदी पर बनने वाले ब्रिज के निर्माण को लेकर कंपनी के कर्मचारी स्वाइल टेस्टिंग करते हुए।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। घग्गर नदी पर सेक्टर-24 /26 के चौक से सेक्टर 20 /21 की विभाजित सड़क तक बनने वाले करीब 50 करोड़ की लागत के नए ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बुधवार को कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों ने घग्गर नदी में स्वाइल टेस्टिंग का कार्य शुरू दिया है। निर्माण कार्य सेक्टर-24 /26 के चौक की तरफ से शुरू किया गया है। ब्रिज के निर्माण से पहले नदी में स्वाइल टेस्टिंग करना जरुरी होता है। 360 मीटर लंबे ब्रिज में 36 -36 मीटर के दस हिस्से बनेंगे। इसलिए नदी में कम से कम10 जगह पर मशीन से खुदाई कर पानी और मिट्टी के सैंपल लिए जाएंगे। एक दिन में 10 फुट तक खुदाई कर जमीन की साथ में मौजूद पानी और स्वाइल की टेस्टिंग के लिए सैंपल निकाल कर उन्हें लैब में टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया है। टेस्टिंग के लिए 100 फुट की गहराई तक पानी और मिट्टी के सैंपल निकालें जाएंगे।