चंडीमंदिर। कालका-पिंजौर के वार्ड नंबर 18, 19 और आसपास के क्षेत्रों में नशे के प्रचलन पर सामाजिक संगठनों ने गहरी चिंता जताई है। कई युवाओं के नशे की लत में फंसने से परिवार परेशान हैं। धार्मिक गीतों के गायक मोहित ने पुलिस और प्रशासन से मिलकर नशे के सप्लायरों के खिलाफ अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और नशा मुक्ति केंद्र से सहायता लेने की भी अपील की।