पंचकूला। सेक्टर-20 श्मशान घाट के पास हेरोइन की तस्करी करने आए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहाली निवासी रोहित के रूप में हुई। आरोपी के तलाशी लेने पर 9 ग्राम हेरोइन बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से जीरकपुर के आसपास एरिया में हेरोइन बेचने का काम करता था। सोमवार को कोर्ट में पेश करके अंबाला जेल भेज दिया गया। संवाद