चंडीगढ़। शहर में सोमवारको कोरोना के 6 मरीज मिले। पिछले दिनों की तुलना में संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है। इससे पहले लगातार चार या चार से कम केस आ रहे थे। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने 7 दिन की अवधि पूरी करने के बाद 4 मरीज को डिस्चार्ज किया। 24 घंटे के दौरान 1357 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 10 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में एक्टिव केस की संख्या 27 रह गई है। वहीं अब तक 811 मरीजों की मौत हो चुकी है।