पंचकूला। जिले में रविवार को कोरोना के छह नए मामले सामने आए हैं। अभी कोरोना के 27 मरीज सक्रिय हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि सभी मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, वहीं सेक्टर-छह के सिविल अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को 128 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44305 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43864 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 621983 लोगों के सैंपल जांचे हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कोरोना से बचाव के जरूरी नियमों का पालन करें अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना का टेस्ट करवा सकते हैं।