फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी ने पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में एसआईटी ने शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार जिला कैथल निवासी के रूप में हुई है। आरोपी ने पुलिस भर्ती में अपनी जगह दूसरे से परीक्षा दिलवाई थी। पुलिस के अनुसार हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने सेक्टर-5 थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर पुरुष और महिला सिपाही की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कुछ उम्मीदवारों ने धोखाधड़ी करके अपनी जगह दूसरे उम्मीदवारों से परीक्षा दिलवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। अब तक धोखाधड़ी के मामले में पुलिस आठ एफआईआर दर्ज कर 65 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें