फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता मनसा देवी की तर्ज पर कालका-पिंजौर में बनेंगे सिंह द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। पंचकूला में श्री माता मनसा देवी के सिंह द्वार की तर्ज पर कालका में भी सिंह द्वार बनाने को लेकर माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड तैयारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक आश्विन नवरात्र के बाद माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की ओर से सिंह द्वार निर्माण का काम शुरू करवा दिया जाएगा। यह सिंह द्वार लोगों के लिए एक और जहां आस्था के केंद्र होंगे, वहीं यह शहर की शोभा में भी चार चांद लगाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

दो सिंह स्तंभों का होगा निर्माण
मंदिर से मिली जानकारी के मुताबिक सिंह द्वार की ड्राइंग मंदिर की कंस्ट्रक्शन कमेटी के सामने पेश कर दी गई है। इस पर कमेटी ने मुहर भी लगा दी है, अब सितंबर में आने वाले नवरात्र के बाद इसका काम शुरू हो जाएगा। एक सिंह द्वार कालका-परवाणू बैरियर के नजदीक और दूसरा पिंजौर गार्डन और मल्लाह मोड़ के नजदीक बनाया जाएगा।
श्रद्धालुओं ने जताई खुशी
शहर में श्री काली माता मंदिर को लेकर सिंह द्वार बनने से जहां लोगों में खुशी की लहर है, वहीं उक्त सिंह द्वार शहर की शोभा में भी चार चांद लगाने का काम करेंगे। दूसरे एरिया से शहर में प्रवेश करने वालों के लिए भी शहर की एक अलग छाप छूटेगी। शहर के प्रवेश पर सिंह द्वार बनने से शहर आस्था का केंद्र बनेगा। -राजा वर्मा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

कालका-पिंजौर पांडवकालीन नगरी
हिमाचल की ओर से ओर पंचकूला की ओर से शहर में दोनों तरफ सिंह द्वार बनने से कालका-पिंजौर की एक अलग ही शोभा निखरेगी। कालका-पिंजौर पांडवकालीन नगरी है, धर्म की नगरी है और सिंह द्वार बनने से मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं में भी अलग उत्साह देखने को मिलेगा। -शुभम अरोड़ा, स्थानीय निवासी।
कोट
शहर में दोनों ओर से प्रवेश पर सिंह द्वार बनाने को लेकर डिजाइन फाइनल कर दिया गया है। बोर्ड की मीटिंग के बाद इस पर फाइनल मुहर लग जाएगी। इसके बाद इन पर जो खर्च आएगा उसके लिए एस्टीमेट बनाने के लिए भेज दिया जाएगा। -पृथ्वीराज, सचिव प्राचीन श्री काली माता मंदिर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें