चंडीगढ़/अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पंजाब की पांच सीटों व हरियाणा की दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। साथ ही एलान किया है कि पंजाब की बाकी सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी ने जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ सीट पर भी चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। संगरूर लोकसभा सीट से पार्टी प्रधान सिमरनजीत सिंह मान को उम्मीदवार बनाया गया है। वह संगरूर से ही मौजूदा सांसद हैं। इसके पंजाब के पटियाला से प्रोफेसर महिंदरपाल सिंह, लुधियाना से अमृतपाल सिंह, फरीदकोट से बलदेव सिंह और श्री आनंदपुर साहिब से इंजीनियर कुशलपाल सिंह मान को उम्मीदवार बनाया है। हरियाणा में करनाल लोकसभा सीट से हरजीत सिंह विर्क और कुरुक्षेत्र से खजान सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है।